13 वर्षीय किशोर को ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा
वजीराबाद पुलिस ने 13 वर्षीय किशोर को ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया। किशोर के पिता ने 2 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर को 3 फरवरी को बुराड़ी के संत नगर से खोजा। किशोर ने बताया कि वह पार्क में गया था और रास्ता भूल गया।

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। वजीराबाद पुलिस ने 13 वर्षीय किशोर को ढूंढ़कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को मामले में दो फरवरी को किशोर के पिता संभु कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बच्चा सुबह से गायब है। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए तीन फरवरी को किशोर बुराड़ी के संत नगर में दिखाई दिया। पुलिस ने तत्काल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और बच्चे को संत नगर के गली संख्या 22 से बरामद कर लिया। पूछताछ में बताया कि वह सुबह इलाके के पार्क में गया था और लौटते वक्त वह रास्ता भूल गया।
रात में काफी देर तक वह शालीमार पैलेस के पास सड़क किनारे बैठा रहा और फिर घर ढूंढ़ते हुए संत नगर पहुंच गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


