
सैनिक स्कूल में रैगिंग के आरोप में वार्डन और छह छात्रों पर केस दर्ज
- स्कूल प्रबंधन ने अपनी एंटी-रैगिंग कमेटी से आंतरिक जांच कराई थी सुजानपुर
- स्कूल प्रबंधन ने अपनी एंटी-रैगिंग कमेटी से आंतरिक जांच कराई थी सुजानपुर टिहरा, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर पुलिस ने सुजानपुर टिहरा स्थित सैनिक स्कूल के दो वार्डनों और छह सीनियर छात्रों के खिलाफ एंटी-रैगिंग एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन पर कक्षा 8 के एक छात्र के रैगिंग करने और गंभीर उत्पीड़न करने का आरोप है। पीड़ित छात्र के पिता ने सबसे पहले स्कूल प्रबंधन को ईमेल से शिकायत की थी, फिर बाद में पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर से संपर्क किया। पुलिस के अनुसार चंबा जिले के इस छात्र ने बताया कि कक्षा 12 के छह छात्रों ने उसे बार-बार परेशान किया, मारपीट की, कपड़े उतरवाए और लंबे समय तक मुर्गा बनाकर सजा दी।

उसने यह आरोप भी लगाया कि जब उसने यह बात वार्डनों को बताई तो उन्होंने उसे पीटा और गाली-गलौज की। बच्चे ने कहा कि इस उत्पीड़न के कारण उसने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की। स्कूल प्रबंधन ने अपनी एंटी-रैगिंग कमेटी से आंतरिक जांच कराई थी। इसमें एक कक्षा 12 के छात्र को 15 दिन के लिए सस्पेंड किया गया था, बाद में उसे वापस ले लिया गया, लेकिन ग्रुप कैप्टन के पद से हटा दिया गया। शिकायत में नामजद बाकी छात्रों और वार्डनों के खिलाफ स्कूल ने क्या कार्रवाई की, इस बारे में प्रबंधन ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने गुरुवार को स्कूल और हॉस्टल का दौरा किया, रिकॉर्ड जांचे और प्रबंधन-स्टाफ से पूछताछ की। पीड़ित बच्चा पिछले एक महीने से मेडिकल लीव पर है, उसे अब अतिरक्ति 15 दिन की छुट्टी दे दी गई है। उसके माता-पिता पुलिस की मौजूदगी में हॉस्टल से कुछ सामान भी ले गए। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर ने कहा कि एंटी-रैगिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




