शिलांग में देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई, 16 गिरफ्तार
मेघालय की राजधानी शिलांग में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई नागरिकों की शिकायतों के आधार पर की गई थी, जिसमें धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों के आसपास अनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी गई थी।

शिलांग, एजेंसी। मेघालय की राजधानी शिलांग में पुलिस ने देह व्यापार से जुड़ी कथित गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शनिवार को नागरिकों और स्थानीय लोगों की शिकायतों के आधार पर की गई। शिकायतों में धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों के आसपास कथित अनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी गई थी।छापेमारी खिंडाई लाड इलाके में पेगासस होटल से लेकर एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित प्रेस्बिटेरियन इंग्लिश सर्विस चर्च तक, लाचुमिएरे में एमबीओएसई कार्यालय के पास और आईजीपी प्वाइंट सहित कई स्थानों पर की गई।
इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) इवान डिएंगदोह ने किया, जबकि महिला सेल की डीएसपी ज्योति वाहलांग और सदर, लैतुमखरा व महिला थानों के अधिकारी भी इसमें शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


