महिला घर से चला रहा थी ड्रग्स तस्करी गिरोह, पांच गिरफ्तार

महिला घर से चला रहा थी ड्रग्स तस्करी गिरोह, पांच गिरफ्तार

संक्षेप:

पूर्वी दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल और पांडव नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने शशि गार्डन में एक ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि गिरोह की महिला सरगना फरार हो गई। पुलिस ने 1.692 किलोग्राम गांजा, 5.87 लाख नकद और ज्वैलरी बरामद की।

Dec 11, 2025 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल और पांडव नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने शशि गार्डन इलाके में सक्रिय ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह की महिला सरगना पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांद मोहम्मद, क्षितिज थापा, अमित शर्मा और अशोक के रूप में हुई है, जबकि पांचवां आरोपी 15 वर्ष का नाबालिग है। 5.87 लाख कैश और ड्रग्स बरामद संयुक्त टीम ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ड्रग्स और अवैध कमाई जब्त की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने इनके कब्जे से 1.692 किलोग्राम गांजा, 5.87 लाख नकद और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी की ज्वैलरी बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 दिसंबर को मिली सूचना के आधार पर शशि गार्डन के जवाहर मोहल्ला में छापा मारा गया। वहां चांद मोहम्मद को गांजा लेकर भागने की कोशिश करते हुए दबोचा गया। घर के अंदर क्षितिज थापा, अमित शर्मा, अशोक और नाबालिग गांजा पैकिंग के लिए खुले कट्टों और छोटे पाउचों के साथ बैठे पाए गए। पूछताछ में चांद मोहम्मद ने खुलासा किया कि जब्त गांजा और नकदी फरार उसकी रिश्तेदार महिला मुख्य सप्लायर की है। ये सभी महिला के कहने पर दिल्ली के क्लस्टर इलाकों में गांजे की पुड़िया बनाकर सप्लाई करते थे। पुलिस फरार महिला सरगना की तलाश में जुट गई है।