
राजस्थान में 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट के साथ दो गिरफ्तार
राजस्थान के टोंक जिले में पुलिस ने 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 200 कारतूस और 1100 मीटर लंबी सेफ्टी फ्यूज वायर भी बरामद की गई है। आरोपियों का संबंध बूंदी जिले से है और वे इस सामग्री को टोंक लाने की योजना बना रहे थे।
टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 200 कारतूस और करीब 1100 मीटर लंबी सेफ्टी फ्यूज वायर भी बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टोंक पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बुधवार को सूचना के आधार पर बरौनी थाना क्षेत्र में एक कार को रोका। तलाशी के दौरान यूरिया खाद की बोरियों में छिपाकर रखा गया, करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पाटवा और सुरेंद्र मोची के रूप में हुई है। दोनों बूंदी जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी इस विस्फोटक सामग्री को बूंदी से टोंक लाकर सप्लाई करने जा रहे थे। डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट के अलावा कार से 200 कारतूस और छह बंडल सेफ्टी फ्यूज वायर भी मिली है। विस्फोटक ले जाने में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




