डीआरडीओ कर्मचारी से 15.74 लाख की धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में ऑनलाइन निवेश के नाम पर डीआरडीओ के एक कर्मचारी से 15.74 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को वर्क-फ्रॉम-होम कंपनी का प्रतिनिधि बताकर ठगा और उसे अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया।

डीआरडीओ कर्मचारी से 15.74 लाख की धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली, एजेंसी। ऑनलाइन निवेश के नाम पर डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) के एक कर्मचारी से 15.74 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के संदीप सैनी, परीक्षित और राजस्थान के सचिन झक्कर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों ठगी की रकम को अलग-अलग खातों के जरिए इधर-उधर भेजने और छिपाने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली निवासी पीड़ित को कुछ लोगों ने वर्क-फ्रॉम-होम कंपनी का प्रतिनिधि बताकर संपर्क किया। उसे एक ऑनलाइन ग्रुप में जोड़ा गया, प्रशिक्षण दिया गया और कई वेबसाइटों पर पंजीकरण कराया गया।

शुरुआत में छोटे-छोटे निवेश पर मुनाफा देकर ठगों ने उसका भरोसा जीत लिया। इसके बाद उसे चार्टर लीज, ‘बोनस टास्क और अन्य निवेश योजनाओं में अधिक रकम लगाने के लिए प्रेरित किया गया, जिनमें भारी मुनाफे का लालच दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।