Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPolice Arrest Attacker in Factory Assault Attempt on Employees in Sahibabad
 कंपनी कर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

कंपनी कर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

संक्षेप:

-नौकरी से निकालने और गाली देने पर की थी जानलेवा वारदातट्रांस हिंडन, संवाददाता। लिंक रोड थाना क्षेत्र में फैक्ट्री में सो रहे दो कर्मचारियों की हत्या का प्रयास करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...

Nov 16, 2025 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

लिंक रोड थाना क्षेत्र में फैक्ट्री में सो रहे दो कर्मचारियों की हत्या का प्रयास करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए हमलावर के पास से हमले में प्रयोग किया गया सब्बल और स्कूटी बरामद की गई है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि साइट फोर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जायको फ्लैक्सी ट्यूब कंपनी में कार्यरत राजा और शुभम पर 13 नवंबर की रात में कंपनी में ही जानलेवा हमला हुआ था। दोनों रात में कंपनी में ही सो रहे थे। अगले दिन सुबह जब अन्य कर्मचारी कंपनी पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। मामले में जांच के बाद राहुल पुत्र गुलवीर निवासी ग्राम जटोली थाना कंकरखेड़ा मेरठ को गिरफ्तार किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह भी पूर्व में कंपनी में ही कार्य करता था। जहां आये दिन किसी न किसी बात पर राजा और राहुल का झगड़ा हो जाता था। इन्हीं सब बातों के चलते कंपनी के मालिक ने राहुल को नौकरी से निकाल दिया था। नौकरी जाने और राजा के व्यवहार से वह मानसिक रुप से परेशान हो गया और राजा से बदला लेना चाहता था। दस नवंबर की रात वह राज को मारने के उद्देशय से कंपनी में कूदा और फर्स्ट फ्लोर पर जाकर वहीं छिप गया। उसी समय राजा को बाथरुम से बाहर निकलते देखा और वहीं पास में रखी लोहे की रॉड उठाकर राजा के सिर पर मार दिया। जिससे राजा बेहोश होकर गिर गया उसके बाद नीचे आया तो सामने शुभम भी जाग गया था, इसीलिए उसने सब्बल का एक वार शुभम के सिर पर किया जिससे शुभम भी गिर गया। राहुल को पहले से पता था कि लैपटॉप के बराबर में कम्पनी मालिक की स्कूटी की चाबी रखी रहती है। आरोपी स्कूटी और कंपनी में लगे सीसीटीवी का डीवीआर लेकर फरार हो गया। स्कूटी को दिल्ली बेचने जा रहा था।