ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीफर्जी पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार

फर्जी पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता फर्जी पुलिस वाला बनकर लोगों को कार में लूटने वाले गिरोह को पश्चिमी जिले के एएटीएस ने पकड़ा है। आरोपी अपने साथ वारदात को अंजाम देने के लिए वाकी टॉकी करते थे। इसमें पहले से...

फर्जी पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 25 Jul 2017 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। वरिष्ठ संवाददाता फर्जी पुलिस वाला बनकर लोगों को कार में लूटने वाले गिरोह को पश्चिमी जिले के एएटीएस ने पकड़ा है। आरोपी अपने साथ वारदात को अंजाम देने के लिए वाकी टॉकी करते थे। इसमें पहले से ही संदेश रिकॉर्डेड होता था, जिसको यह सुनते थे। गिरोह अब तक 40 से अधिक वारदातें कर चुका था। पश्चिमी जिले के डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि फर्जी पुलिस बनकर लूटपाट करने वाला गिरोह डेसू कॉलोनी आने वाला है। इस मामले में पुलिस को दिनेश नाम के शख्स ने आकर शिकायत की थी, जिसे उन्होंने लिफ्ट देकर अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद एसीपी जगजीत सिंह सांगवान की देखरेख और एएटीएस के इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में एसआई चरण सिंह के साथ टीम बनाई गई। जिसने इस गिरोह के रोहित, पवन, सूरज और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना रोहित है। रोहित और दीपक रिश्ते में भाई हैं। ये लोग जल्द अमीर बनना चाहते थे, इन लोगों ने वॉकी टॉकी लाजपतनगर से खरीदा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें