बिहार के ध्यानार्थ:::बिहार की प्रगति के लिए वर्षों से परिश्रम कर रहे हैं नीतीश: मोदी

Mar 01, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने राज्य की प्रगति के लिए पिछले कई वर्षों से कठोर मेहनत की है। उन्होंने विकास योजनाओं की सराहना की और उनकी लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना की।

बिहार के ध्यानार्थ:::बिहार की प्रगति के लिए वर्षों से परिश्रम कर रहे हैं नीतीश: मोदी

- प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की बधाई नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह पिछले कई वर्षों से राज्य की प्रगति के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह पिछले कई वर्षों से बिहार की प्रगति के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं। उनकी दूरदृष्टि और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के प्रमुख कुमार रविवार को 75 वर्ष के हो गए। वह नवंबर 2025 में दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री चुने गए। लोकसभा में 12 सांसदों के साथ जदयू मोदी सरकार की अहम सहयोगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।