ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीझारखंड के ध्यानार्थ:::बिरसा मुंडा के सम्मान में संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

झारखंड के ध्यानार्थ:::बिरसा मुंडा के सम्मान में संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नोट:::41. प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, शीर्षक से जारी खबर के साथ लगाएं। ...

झारखंड के ध्यानार्थ:::बिरसा मुंडा के सम्मान में संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 14 Nov 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नोट:::41. प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, शीर्षक से जारी खबर के साथ लगाएं।

नई दिल्ली। एजेंसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।

मोदी सरकार ने हाल में घोषणा की थी कि सोमवार को बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा जनजातीय समुदायों के अमूल्य योगदान, विशेष रूप से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके बलिदान को रेखांकित किया है।

बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने 2016 में स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा निभाई गई भूमिका का उल्लेख किया और बहादुर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को समर्पित संग्रहालयों के निर्माण की परिकल्पना रखी, ताकि देश की आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदानों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें