मोदी पैकेज::नीदरलैंड के राजा और रानी से मिले प्रधानमंत्री मोदी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के राजा और रानी से मुलाकात की। यह यात्रा भारत-नीदरलैंड संबंधों में महत्वपूर्ण मोड़ है। मोदी ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की। यह उनकी नीदरलैंड की दूसरी यात्रा है, जो 15 से 17 मई तक है।

मोदी पैकेज::नीदरलैंड के राजा और रानी से मिले प्रधानमंत्री मोदी

हेग, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात की तथा पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा की। व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा तथा नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के उद्देश्य से पांच देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण के तहत मोदी शुक्रवार को नीदरलैंड पहुंचे थे।प्रधानमंत्री मोदी की 15 से 17 मई तक की नीदरलैंड यात्रा इस यूरोपीय देश की उनकी दूसरी यात्रा है। अधिकारियों ने इस यात्रा को भारत-नीदरलैंड संबंधों में महत्वपूर्ण मोड़ बताया है। इससे पहले उन्होंने 2017 में नीदरलैंड की यात्रा की थी।विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि इस यात्रा में समृद्ध और ठोस एजेंडा शामिल है तथा इससे दोनों देशों के बीच निरंतर जुड़ाव के माध्यम से उभरी साझेदारी के रणनीतिक आयामों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।भारत

और नीदरलैंड ने हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश और जल, कृषि तथा स्वास्थ्य के प्राथमिकता वाले पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर अपने सहयोग का काफी विस्तार किया है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा और समुद्री क्षेत्र सहित रणनीतिक क्षेत्रों में साझेदारी में वृद्धि हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।