
लड़ाकू विमान जगुआर के कल-पुर्जे दे सकता है ओमान ओमान की यात्रा पर रहेंगे
ओमान से व्यापार समझौता, 15-18 तक जॉर्डन, इथोपिया और ओमान की यात्रा पर रहेंगे कल-पुर्जे दे सकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15-18 दिसंबर के दौरान तीन देशों जॉर्डन, इथोपिया और ओमान की यात्रा के दौरान व्यापार एवं निवेश को लेकर अहम समझौते होने की संभावना है। इस दौरान ओमान से मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है, जबकि ओमान भारत को लड़ाकू विमान जगुआर विमानों के कलपुर्जे दे सकता है। विदेश मंत्रालय के सचिवों नीना मल्होत्रा और अरुण चटर्जी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दोनों देश की टीमें कार्य कर रही हैं। इसी प्रकार ओमान की रायल वायुसेना से जगुआर रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उसके पास बड़ पैमाने पर इनके कल-पुर्जे मौजूद हैं, जिन्हें वह भारत को देने को तैयार है।

उन्होंने यात्रा का ब्यौरा देते हुए कहा कि जार्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 15-16 दिसंबर को जॉर्डन के हाशेमी साम्राज्य की यात्रा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री अल हुसैन से मुलाकात करेंगे और भारत-जॉर्डन के बीच संबंधों के समग्र पहलुओं की समीक्षा करेंगे तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह दौरा आयोजित किया जा रहा। यह यात्रा, भारत-जॉर्डन द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने, पारस्परिक विकास और समृद्धि के लिए सहयोग के नए रास्ते तलाशे जाएंगे। भारतीय प्रधानमंत्री की जार्डन की यह 37 वर्षों में पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। हालांकि पीएम मोदी ने 2018 में यहां की ट्रांजिट यात्रा की थी। द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेंगे यात्रा के दूसरे चरण में मोदी 16-17 दिसंबर को इथोपिया जाएंगे। वे प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के निमंत्रण पर इथियोपिया की राजकीय यात्रा करेंगे। यह पीएम मोदी की इथियोपिया की पहली यात्रा होगी। वे प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ भारत-इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। वैश्विक दक्षिण के साझेदारों के रूप में यह यात्रा दोनों देशों की घनिष्ठ मित्रता और द्विपक्षीय सहयोग के संबंधों को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी। अंतिम चरण में पीएम 17-18 को ओमान जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


