केंद्र सरकार सिख समुदाय के सम्मान और न्याय के लिए प्रतिबद्ध: मोदी
गुरु तेग बहादुर के 350वीं शहीदी दिवस पर 'हिंद-दी-चादर' कार्यक्रम को प्रधानमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित

नवी मुंबई, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार सिख समुदाय के सम्मान और न्याय के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मोदी ने नवी मुंबई के खारघर में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी दिवस पर आयोजित 'हिंद-दी-चादर' स्मृति कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सिख समुदाय के सम्मान और न्याय के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबद्धता सरकार द्वारा 1984 के दंगों की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति (एसआईटी) का गठन किए जाने से दिखाई देती है। मोदी ने कहा कि हम मिशन मोड में काम कर रहे हैं।
हमारी सरकार अफगानिस्तान से 'पवित्र स्वरूप' (श्री गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां) सुरक्षित वापस लेकर आई। उन्होंने कहा कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सिख परिवारों के लिए पुनर्वास पैकेज लागू किए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



