एनटी रामाराव ने वंचितों को सम्मान दिलाया: मोदी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक एनटी रामाराव की 103वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने रामाराव की जनकल्याण और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। मोदी ने कहा कि उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है और आंध्र प्रदेश में उनकी आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने का वादा किया।

एनटी रामाराव ने वंचितों को सम्मान दिलाया: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की 103वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि जनकल्याण तथा सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने गरीबों और वंचितों को सम्मान दिलाया। उनका जीवन और आदर्श अपार प्रेरणा का स्रोत है। आंध्र प्रदेश में राजग सरकार, मेरे मित्र एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में उन आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है जिन्हें उन्होंने जनता के लिए संजोया था। अभिनेता से नेता बने एनटी रामाराव का जन्म 28 मई 1923 को हुआ था।

वह एनटीआर के नाम से लोकप्रिय हुए। 18 जनवरी 1996 को 72 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।.....

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।