Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPM Modi Inaugurates Redeveloped Tripureshwari Temple in Tripura with Worship
अपडेट::त्रिपुरा: 500 साल पुराने मंदिर का पीएम ने किया उद्घाटन

अपडेट::त्रिपुरा: 500 साल पुराने मंदिर का पीएम ने किया उद्घाटन

संक्षेप:

अपडेट::पहले छोटी खबर थी, अब बड़ी की गई है प्रधानमंत्री ने पूजा-अर्चना भी

Mon, 22 Sep 2025 11:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अपडेट::पहले छोटी खबर थी, अब बड़ी की गई है प्रधानमंत्री ने पूजा-अर्चना भी की अगरतला, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को त्रिपुरा के गोमती जिले में पुनर्विकसित किए गए त्रिपुरेश्वरी मंदिर का उद्घाटन किया और पूजा-अर्चना की। 51 'शक्तिपीठों' में से एक, 500 साल से भी ज्यादा पुराने इस मंदिर का केंद्र की तीर्थयात्रा पुनरुद्धार और आध्यात्मिक संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना के तहत 52 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है। प्रधानमंत्री ने मंदिर के इतिहास को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का भी दौरा किया। लोक निर्माण विभाग सचिव किरण गिट्टे ने उन्हें मंदिर के बारे में जानकारी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मंदिर का निर्माण 'महाराजा' धन्य माणिक्य ने 1501 में करवाया था। कार्यक्रम में राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी, मुख्यमंत्री माणिक साहा और अन्य अफसर मौजूद थे। भीषण गर्मी के बीच, प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग मंदिर के बाहर जमा हो गए। सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मोदी ने पारंपरिक 'धोती' पहनकर मंदिर में पूजा की। मंदिर में भक्तों के लिए एक विश्राम स्थल और प्रतीक्षालय, यान कक्ष, एक पुजारी कक्ष और एक संग्रहालय का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, दिव्यांगजनों के लिए भी सुविधाएं बनाई गई हैं। मूल मंदिर में बिना किसी बदलाव के तीन मंजिला संरचना में कई स्टॉल बनाए गए हैं।