PM Modi Inaugurates Historic Tripureshwari Temple in Tripura मोदी पैकेज:::त्रिपुरा: त्रिपुरेश्वरी मंदिर का पीएम ने किया उद्घाटन, पूजा-अर्चना की, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPM Modi Inaugurates Historic Tripureshwari Temple in Tripura

मोदी पैकेज:::त्रिपुरा: त्रिपुरेश्वरी मंदिर का पीएम ने किया उद्घाटन, पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को त्रिपुरा के गोमती जिले में त्रिपुरेश्वरी मंदिर का उद्घाटन किया। यह मंदिर 52 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किया गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल एन इंद्रसेन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 22 Sep 2025 06:44 PM
share Share
Follow Us on
मोदी पैकेज:::त्रिपुरा: त्रिपुरेश्वरी मंदिर का पीएम ने किया उद्घाटन, पूजा-अर्चना की

अगरतला, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को त्रिपुरा के गोमती जिले में ऐतिहासिक त्रिपुरेश्वरी मंदिर का उद्घाटन किया और पूजा-अर्चना की। यह मंदिर केंद्र की 'प्रसाद' योजना के तहत 52 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी, मुख्यमंत्री माणिक साहा और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे। भीषण गर्मी के बीच, हजारों लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए मंदिर के बाहर जमा हो गए। इस मंदिर का निर्माण 'महाराजा' धन्य माणिक्य ने 1501 में करवाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।