दूरदराज के गांवों से शहरों तक रेडियो विश्वसनीय आवाज : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर कहा कि रेडियो दूरदराज के गांवों से शहरों तक लोगों के लिए विश्वसनीय आवाज है। उन्होंने रेडियो की क्षमता को उजागर किया जो जानकारी, प्रतिभा और रचनात्मकता को बढ़ावा देता है। पीएम ने अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से इसे अनुभव किया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि रेडियो एक ऐसा माध्यम है जो दूरदराज के गांवों से लेकर शहरों तक लोगों के लिए विश्वसनीय आवाज है। उन्होंने कहा कि रेडियो ने हमेशा लोगों को समय पर जानकारी पहुंचाई है, प्रतिभा को निखारा है और रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, हर साल 13 फरवरी को मनाया जाने वाला विश्व रेडियो दिवस इस माध्यम से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों को पहचान प्रदान करने का एक अवसर है। पीएम ने कहा कि अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से उन्होंने स्वयं रेडियो की उस क्षमता का अनुभव किया है जिसके द्वारा देश के लोगों की सामाजिक शक्ति को उजागर किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


