
पत्र: एलडीएफ और यूडीएफ का फिक्स मैच खत्म होने की राह पर: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम के नए मेयर वीवी राजेश को जीत के लिए बधाई दी। पत्र में मोदी ने केरल के विपक्षी दलों एलडीएफ और यूडीएफ पर हमला बोला और कहा कि यह जीत एक नए सवेरे का संकेत है। उन्होंने इस जीत को पार्टी के लिए ऐतिहासिक बताया और मेयर राजेश को सुशासन का भरोसा दिलाया।
नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम के नवनिर्वाचित मेयर वीवी राजेश को पत्र लिखकर जीत के लिए बधाई दी है। पत्र में उन्होंने केरल के विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ केरल में फिक्स मैच खेल रहे हैं, अब ये खत्म होने की राह पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए केरल में जनता का नया विकल्प बनकर उभर रहा। एलडीएफ और यूडीएफ पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में दोस्त और केरल में प्रतिद्वंद्वी होने का उनका 'फिक्स्ड मैच' अब खत्म होने वाला है। केरल अब टूटी हुई वादों की राजनीति से मुक्त होना चाहता है।
उन्होंने कहा इस जीत को केरल के लिए नए साल का खास उपहार बताया और कहा कि यह सफलता वर्षों की मेहनत, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। पत्र में प्रधानमंत्री ने मेयर वीवी राजेश और उप मेयर जीएस आशा नाथ को शपथ ग्रहण के लिए बधाई देते हुए कहा कि महापौर और उप महापौर जीएस आशा नाथ के शपथ ग्रहण के साथ तिरुवनंतपुरम में इतिहास रचा गया है। प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि को पार्टी के लिए ऐतिहासिक करार दिया गया। प्रधानमंत्री के पत्र को भाजपा के आईटी सेल ने साझा किया है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम की 101 में से भाजपा ने 50 सीटें जीती हैं। इस नगर निगम पर पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ का शासन था। हर मलयाली के दिल में तिरुवनंतपुरम प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह शहर हर मलयाली के दिल में विशेष स्थान रखता है। यह श्री पद्मनाभस्वामी के आशीर्वाद से पवित्र है और केरल की राजधानी होने के साथ-साथ विचारकों, समाज सुधारकों, कलाकारों, कवियों, संगीतज्ञों और संतों की भूमि रही है। ऐसे महान शहर का भाजपा को आशीर्वाद देना विनम्र करने वाला अनुभव है। कामकाज बना जीत का जरिया प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का विजन ‘विकसित तिरुवनंतपुरम' हर वर्ग तक पहुंचा है। लोगों ने केंद्र सरकार के कामकाज और दूसरे राज्यों में शहरी विकास को देखा है। यही जीत का जरिया बना है। यह जीत सिर्फ एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि एक ऐसा मील का पत्थर है जिसे सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दशकों तक कठिन परिस्थितियों में संघर्ष किया है। जीत केरल में नए सवेरे का संकेत प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की राजनीति लंबे समय से एलडीएफ और यूडीएफ के हाथों में रही। इनके शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार और हिंसा की संस्कृति पनपी। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता डटे रहे, लोगों की समस्याओं को समस्याएं उठाईं और 'इंडिया फर्स्ट' की विचारधारा को साहस के साथ आगे बढ़ाया। उन्होंने जीत को केरल में एक 'नए सवेरे' का संकेत बताया, खासकर युवाओं और महिलाओं के लिए। पत्र में साधु संतो का उल्लेख पत्र में प्रधानमंत्री ने नारायण गुरु, महात्मा अय्यंकाली और मन्नाथु पद्मनाभन के विचारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, निस्वार्थ सेवा, गरीबों और वंचितों की चिंता तथा महिलाओं का सशक्तीकरण जैसे मूल्य तिरुवनंतपुरम के प्रशासन की प्रेरणा बनने चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि मेयर राजेश और उनकी टीम 'ईज ऑफ लिविंग' को आगे बढ़ाते हुए विनम्रता, करुणा और दृढ़ता के साथ सुशासन देंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




