प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में रोडशो किया, बोडो नृत्य बागुरुम्बा देखा

Jan 17, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में बोडो समुदाय के पारंपरिक बागुरुम्बा नृत्य का जश्न मनाया। 10,000 से अधिक कलाकारों ने इसमें भाग लिया। मोदी ने कहा कि यह कार्यक्रम महान बोडो संस्कृति का जश्न है। कार्यक्रम में 23 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 8,000 नर्तकों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में रोडशो किया, बोडो नृत्य बागुरुम्बा देखा

गुवाहाटी, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली को संबोधित करने के बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे। यहां वह एक रोडशो में शामिल हुए जिसके बाद बोडो समुदाय का पारंपरिक बागुरुम्बा नृत्य देखा। इसमें 10,000 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। रोडशो गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग-17 से लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए अजारा में समाप्त हुआ। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इस दौरान भीड़ की ओर से मोदी-मोदी के नारे गूंजते रहे। इसके बाद मोदी अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्टेडियम पहुंचे, जहां 10 हजार से अधिक कलाकारों ने बोडो समुदाय का पारंपरिक बागुरुम्बा नृत्य किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘यह कार्यक्रम महान बोडो संस्कृति का जश्न है। केंद्र और असम की एनडीए सरकारें बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए व्यापक स्तर पर काम कर रही हैं।’ बोडो समुदाय के सम्मानित नेता ब्रह्मा का 1990 में 34 वर्ष की आयु में एक असाध्य बीमारी से निधन हो गया। उन्हें मरणोपरांत बोडोफा (बोडोओं के संरक्षक) की उपाधि से सम्मानित किया गया। मोदी के साथ राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा एवं अन्य लोगों ने यह नृत्य देखा। इस कार्यक्रम में 23 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों से आए लगभग 8,000 नर्तकों सहित 10,000 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। असम के सबसे बड़े मूल समुदायों में एक बोडो का लोक नृत्य बागुरुम्बा की जड़े प्रकृति में गहराई से निहित है। यह खिलते फूलों तथा मानव जीवन और प्राकृतिक दुनिया के बीच सामंजस्य का प्रतीक है। ब्विसागु, बोडो नव वर्ष और डोमासी जैसे त्योहारों से घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ, बागुरुम्बा शांति, उर्वरता, आनंद और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।