आनंद विहार स्टेशन पर चार गाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदले

Amit Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

उत्तर रेलवे ने आनंद विहार स्टेशन से चलने वाली चार रेलगाड़ियों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। इसमें लिच्छवी एक्सप्रेस, झारखंड एक्सप्रेस, देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस और गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस शामिल हैं। अधिकारियों ने यात्रियों को उद्घोषणा कर जानकारी दी जा रही है।

आनंद विहार स्टेशन पर चार गाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदले

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर रेलवे ने आनंद विहार स्टेशन से चलने वाली चार रेलगाड़ियों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। इनमें लिच्छवी एक्सप्रेस, झारखंड एक्सप्रेस, देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस और गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस शामिल हैं। 13 मई से इन गाड़ियों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों को इस बारे में उद्घोषणा कर जानकारी दी जा रही है।

प्लेटफॉर्म बदलाव का कारण

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आरपीएफ ने कुछ गाड़ियों के प्लेटफॉर्म बदलने का सुझाव वरिष्ठ अधिकारियों दिया था। उन्होंने बताया था कि इस बदलाव से स्टेशन परिसर में भीड़ को काबू करने और व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सुझाव दिया था कि लिच्छवी एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म संख्या तीन की जगह एक से चलाया जाए। वहीं, एक नंबर प्लेटफॉर्म से चलने वाली देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म तीन पर स्थानांतरित कर दिया जाए। इसी तरह प्लेटफॉर्म संख्या 5 से चलने वाली झारखंड एक्सप्रेस को एक नंबर से चलाया जाए और एक नंबर से चलने वाली गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म संख्या पांच से चलाया जाए। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। रेलवे पूछताछ सेवा (एनटीईएस) पर यह जानकारी डाल दी गई है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को यह जानकारी स्टेशन पर उद्घोषणा कर देने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

गाड़ी संख्या पुराना प्लेटफॉर्म नया प्लेटफॉर्म

14006 (लिच्छवी एक्सप्रेस) 3 1

22457 (देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस) 1 3

12818/12874 (झारखंड एक्सप्रेस) 5 1

12572/12596 (गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस) 1 5

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सी रेलगाड़ियाँ आनंद विहार स्टेशन से चलने वाली हैं जिनके प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है?
लिच्छवी एक्सप्रेस, झारखंड एक्सप्रेस, देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस और गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस।
Amit Jha

लेखक के बारे में

Amit Jha

बॉयो: दिल्ली में वर्ष 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं। अपनी शुरुआत विराट वैभर अखबार से की। वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सहारा में बतौर संवाददाता कार्य किया। जुलाई 2008 से लेकर फरवरी 2018 तक हिन्दुस्तान में संवाददाता से प्रमुख संवाददाता तक का सफर किया। ईटीवी भारत के डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए फरवरी 2018 से जुलाई 2022 तक कार्य किया। इसके बाद से हिन्दुस्तान दिल्ली में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत। पत्रकारिता में 16 साल तक दिल्ली में हुए अपराध एवं ट्रैफिक से जुड़ी खबरों को कवर किया। जबकि बीते तीन वर्षों से अधिक समय से दिल्ली में रेलवे, एयरपोर्ट और दिल्ली सरकार से जुड़ी खबरें कर रहा हूं। इस दौरान लाइफ ओके पर आयोजित होने वाले सावधान इंडिया कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया। वहीं वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री द बूचर ऑफ दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया।


शिक्षा
एम.ए (मॉस कम्युनिकेशन)


रुचियां
घूमना, नए कांटेक्ट बनाना


पिछला अनुभव
16 वर्षों तक दिल्ली में अपराध से संबंधित खबरें की


वर्तमान भूमिका
प्रमुख संवाददाता के रूप में दिल्ली सरकार बीट कवर करना


मीडिया कवरेज
अपराध, ट्रैफिक, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे एवं सरकार पर खबरें लिखी


कुल अनुभव के वर्ष
19


एचटी में अनुभव के वर्ष
13


यह विशेष क्यों पसंद है
अपराध समाज को सीधे प्रभावित करता है। यह समाज के दूसरे पक्ष से अवगत कराता है।


प्रकाशन
राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान


विशिष्ट विशेषज्ञता
दिल्ली सरकार, पुलिस (अपराध एवं ट्रैफिक), रेलवे

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।