अनिश्चितता को अवसर में बदलेः गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को अवसर में बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में घबराने की आवश्यकता नहीं है और इसे कारोबारी प्रक्रियाओं को मजबूत करने का मौका समझना चाहिए। कोविड-19 के अनुभवों ने डिजिटल माध्यमों की उपयोगिता को साबित किया है।

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को उद्योग जगत से वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को अवसर में बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में घबराने की जरूरत नहीं है। गोयल ने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों को भारत के लिए कारोबारी प्रक्रियाओं को मजबूत करने, सुधारों को तेज करने और आपूर्ति शृंखलाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। कोविड-19 काल के अनुभवों ने डिजिटल माध्यमों और दूरस्थ कार्य प्रणाली की उपयोगिता को साबित किया है। साथ ही पश्चिम एशिया संकट और कृत्रिम मेधा (एआई) जैसी नई प्रौद्योगिकी भी उद्योग के लिए नए अवसर लेकर आई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


