पायलट से दो साल दुष्कर्म, डीजीसीए अधिकारी गिरफ्तार

Oct 20, 2024 07:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पूर्वी दिल्ली की एक महिला पायलट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि डीजीसीए के अधिकारी सिराज फारुकी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पहले से विवाहित है और युवती के साथ दो वर्षों से...

पायलट से दो साल दुष्कर्म, डीजीसीए अधिकारी गिरफ्तार

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली निवासी महिला पायलट को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी डीजीसीए का अधिकारी है। सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अधिकारी सिराज फारुकी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले से विवाहित है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया है कि जून 2022 में उसकी मुलाकात सिराज से हुई। उस समय वह एक विमानन कंपनी में नौकरी करता था। फिलहाल वह डीजीसीए में सीनियर फ्लाईट ऑपरेशन इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। वह पायलट लाइसेंस के लिए प्रशिक्षण ले रही थी। इस दौरान वह युवती के करीब आने लगा। आरोपी ने उसे बताया कि पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। लेकिन, वह अब दूसरी पत्नी से भी तलाक ले रहा है क्योंकि वह उससे शादी करना चाहता है।

जुलाई 2022 में वह युवती को हैदराबाद स्थित एक नामी होटल में ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने उसे कई बार तलाक की स्थिति के बारे में पूछा, लेकिन वास्तव में उसने दूसरी पत्नी से तलाक लेने के लिए आवेदन ही नहीं किया था। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर बीते दो वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

विरोध करने पर वह उसे धमकाता कि अगर उसने दूरियां बनाई तो विमानन क्षेत्र में वह उसे नौकरी नहीं करने देगा। युवती का दावा है कि कुछ माह पहले सिराज की पत्नी ने भी दोनों की शादी के लिए सहमति दे दी। लेकिन, वास्तव में इस अपराध में वह अपने पति का साथ दे रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।