भारत के बैलों के लिए सीमेंट में पैर जमाकर किया प्रदर्शन
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
न्यूयॉर्क में पेप्सीको मुख्यालय के बाहर पेटा ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपने पैरों को सीमेंट में जमाया और सिर पर बैलों के सींग लगाए। पेटा का आरोप है कि कंपनी भारत में गन्ने की ढुलाई के लिए बैलों के साथ क्रूरता करती है, जिससे उन्हें गर्मी में भारी वजन खींचने और पीटने पर मजबूर किया जाता है।

न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिका के न्यूयॉर्क में पेप्सीको मुख्यालय के बाहर पशु अधिकार संगठन पेटा के कार्यकर्ताओं ने चौंकाने वाला विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने पैरों को सीमेंट के ब्लॉक में जमा लिया, सिर पर बैलों के सींग लगाए और सड़क पर नकली खून फैलाकर रास्ता जाम कर दिया। पेटा का कहना है कि कंपनी भारत में जिन सप्लायर से चीनी खरीदती है, वे गन्ने की ढुलाई के लिए बैलों के साथ क्रूरता करते हैं। संगठन का दावा है कि भीषण गर्मी में बैलों को भारी वजन खींचने के लिए मजबूर किया जाता है और उन्हें कोड़ों से पीटा जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


