पेटा ने सर्कस के लिए गलगोटिया से मांगा ‘रोबो डॉग’

Feb 28, 2026 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- असली कुत्तों की जगह चाहते हैं तकनीकी विकल्प - रैम्बो, जेमिनी सर्कस में यांत्रिक

पेटा ने सर्कस के लिए गलगोटिया से मांगा ‘रोबो डॉग’

नई दिल्ली, एजेंसी। पशु अधिकार संगठन ‘पेटा इंडिया’ ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से उसके रोबोटिक कुत्ते ‘ओरियन’ को दान देने का अनुरोध किया है, ताकि सर्कस में इस्तेमाल होने वाले असली कुत्तों की जगह तकनीकी विकल्प अपनाए जा सकें और उन्हें पुनर्वास का मौका मिले। एआई समिट में प्रदर्शित किया गया यह रोबोटिक डॉग हाल ही में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में प्रदर्शित किया गया था। इसके कारण यूनिवर्सिटी विवाद में आ गया जब उस पर चीनी रोबोट को अपना बताने का आरोप लगा। कार्यक्रम आयोजकों ने बाद में संस्थान को स्टॉल हटाने और स्थल खाली करने को कहा था। पेटा इंडिया ने दावा किया कि रैम्बो और जेमिनी जैसे कुछ सर्कस पहले ही यांत्रिक जानवरों का इस्तेमाल शुरू कर चुके हैं।

ओरियन दिखाएगा करतब संगठन की उपाध्यक्ष खुशबू गुप्ता ने लिखा कि यदि रोबो डॉग ‘ओरियन’ सर्कस को उपलब्ध कराया जाए तो असली कुत्तों को शो से हटाकर उन्हें सुरक्षित घरों या अभयारण्यों में बसाया जा सकता है। पत्र में यह भी कहा गया कि ऐसा कदम तकनीक के जरिए पशु पीड़ा कम करने की दिशा में उदाहरण बन सकता है और यूनिवर्सिटी के छात्रों को मानवीय तकनीकी विकल्प अपनाने में प्रशिक्षण देकर इस बदलाव का हिस्सा बन सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।