ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीपीडी ::: ड्योढ़ी पर बिरजू महाराज के अस्थि कलश के दर्शन को उमड़े कला प्रेमी

पीडी ::: ड्योढ़ी पर बिरजू महाराज के अस्थि कलश के दर्शन को उमड़े कला प्रेमी

लखनऊ। संवाददाता प्रख्यात कथक सम्राट पदम विभूषण पं बिरजू महाराज का अस्थि...

पीडी ::: ड्योढ़ी पर बिरजू महाराज के अस्थि कलश के दर्शन को उमड़े कला प्रेमी
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 22 Jan 2022 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। संवाददाता

प्रख्यात कथक सम्राट पदम विभूषण पं बिरजू महाराज का अस्थि कलश जब कालका बिंदादीन ड्योढ़ी लाया गया तो सभी की आंखें नम हो गईं। आस्था से जुड़े अस्थि कलश पर बिरजू महाराज के परिवार के साथ शहर के कला प्रेमियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

गुईन रोड स्थित महाराज के पैतृक निवास कालका-बिंदादीन ड्योढ़ी में दर्शन को लगा कला प्रेमियों का जमावड़ा उनकी लोकप्रियता दर्शा रहा था। करीब एक घंटे तक दर्शन का सिलसिला चलता रहा। ड्योढी से निकलकर महाराज जी की कलश यात्रा चौक स्थित कुडियाघाट ले जायी गयी। जहां उनकी इच्छानुसार एक अस्थि कलश विधिपूर्वक पूजन के बाद गोमती में विसर्जित किया गया। दूसरा अस्थि कलश वाराणसी में विसर्जन के लिए ले जाया गया।

पं बिरजू महाराज की बहन रामेश्वरी देवी ने बताया कि महाराज की अस्थियों का एक कलश कुड़ियाघाट और दूसरा कलश वाराणसी में प्रवाहित किया गया। इस मौके पर बिरजू महाराज के बेटे जय किशन महाराज, कृष्ण मोहन महाराज, त्रिभुवन महाराज, रामेश्वरी देवी, पूर्णिमा पांडेय, मालिनी अवस्थी, रजनी महाराज, आरती, शास्वती सेन, रुचि खरे, रविनाथ मिश्रा, मनीषा मिश्रा, पंडित अनुज मिश्रा, सुरभि सिंह, ईशा रतन, मीशा रतन आदि मौजूद रहे।

पिता की कथक परंपरा को आगे बढ़ाएंगे

अस्थि कलश के साथ राजधानी पहुंचे पं बिरजू महाराज के पुत्र जयकिशन महाराज ने कहा कि पिता की कथक परंपरा व विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कथक में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। उन्होंने बताया कि हमारे पिता की अंतिम इच्छा यूपी में कलाश्रम बनाने की थी। इसलिए हम उनकी यह इच्छा पूरी करेंगे।

ड्योढ़ी पर उठी भारत रत्न की मांग

भातखंडे की पूर्व कुलपति डॉ पूर्णिमा पांडेय और लोक गायिका पदमश्री मालिनी अवस्थी ने कहा कि पं बिरजू महाराज अवध की परंपरा के अगुवा थे। उन्हें भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए। पं बिरजू महाराज के बचपन के मित्र व अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सभा लखनऊ के अध्यक्ष तेजस्वी गोस्वामी ने कहा कि हम सभी बिरजू महाराज को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से अलंकृत करने की मांग करते हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें