पेटीएम का एनबीएफसी लाइसेंस लेने की योजना से इनकार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वन97 कम्युनिकेशंस ने एनबीएफसी लाइसेंस के लिए आवेदन करने की योजना से इनकार किया है। पेटीएम के अध्यक्ष मधुर देवड़ा ने कहा कि कंपनी इस लाइसेंस को लेकर उत्साहित नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिससे लाइसेंस के लिए आवेदन की योजना को खारिज किया गया।

पेटीएम का एनबीएफसी लाइसेंस लेने की योजना से इनकार

नई दिल्ली। वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी प्रमुख वन97 कम्युनिकेशंस ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) लाइसेंस के लिए आवेदन करने की योजना से इनकार किया है। वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व है। कंपनी का चौथी तिमाही का आय संबंधी विवरण देते हुए पेटीएम के अध्यक्ष एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी (समूह) मधुर देवड़ा ने कहा, 'हम एनबीएफसी लाइसेंस लेने को लेकर बहुत उत्साहित नहीं हैं।' भारतीय रिजर्व बैंक ने मानदंडों के अनुपालन में विफलता का हवाला देते हुए महीने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।