Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPatiala House Court Allows Mastermind of Mumbai Attack Tahawwur Rana to Make Phone Calls Amid Legal Proceedings
तहव्वुर राणा को भाई से तीन बार बात करने की अनुमति

तहव्वुर राणा को भाई से तीन बार बात करने की अनुमति

संक्षेप:

पटियाला हाउस कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अपने भाई से तीन बार फोन पर बातचीत करने की अनुमति दी है। यह अनुमति निजी वकील रखने के उद्देश्य से दी गई है। राणा की न्यायिक हिरासत...

Aug 13, 2025 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पटियाला हाउस कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को इस महीने अपने भाई से तीन बार फोन पर बातचीत करने की अनुमति दे दी है। अदालत ने यह अनुमति निजी वकील रखने के मुद्दे पर चर्चा करने के उद्देश्य से दी है। विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह की अदालत ने बुधवार को चैंबर में हुई सुनवाई में आदेश पारित करते हुए राणा की न्यायिक हिरासत आठ सितंबर तक बढ़ा दी है। बुधवार को न्यायिक हिरासत खत्म होने पर राणा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया था। जानकारी के मुताबिक, राणा की सभी फोन कॉल रिकॉर्ड की जाएंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बातचीत अंग्रेजी या हिंदी में ही होगी। इस दौरान जेल अधिकारी मौजूद रहेंगे। वर्तमान में राणा के कानूनी सहायता वकील पीयूष सचदेवा ने अदालत से आरोपपत्र और पूरक आरोपपत्र में मौजूद कुछ दस्तावेजों की जांच के लिए समय मांगा।