Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPat Cummins Ruled Out of Ashes Tests Future in T20 World Cup Uncertain
खेल : कमिंस एशेज से बाहर, टी-20 विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध

खेल : कमिंस एशेज से बाहर, टी-20 विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस एशेज सीरीज के बचे दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी पीठ की चोट के कारण टी-20 विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध है। ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन की जगह टॉड मर्फी को टीम में शामिल किया है। स्टीव स्मिथ की वापसी की उम्मीद है, जबकि कमिंस की फिटनेस पर अनिश्चितता बनी हुई है।

Dec 23, 2025 03:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मेलबर्न, एजेंसी। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस मौजूदा एशेज सीरीज के बचे दो टेस्ट मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनका अगले साल भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलना संदिग्ध है। वह पीठ की चोट से अभी तक पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 11 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ करेगी। ऑलराउंडर मिचेल मार्श टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैं। कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले दो मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने एडिलेड में तीसरे टेस्ट में वापसी की और छह विकेट लेकर टीम को सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह अब मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट (26 दिसंबर से) और फिर चार जनवरी से सिडनी में होने वाले अंतिम टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, विश्व कप का बेसब्री से इंतजार है। वह (कमिंस) इस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल होंगे या नहीं, मैं अभी इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कर सकता। फिलहाल स्थिति अनिश्चित है। हमें उम्मीद है कि वह तब तक फिट हो जाएंगे। वह ठीक है लेकिन हम किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। हमने सीरीज जीत ली है और यही हमारा लक्ष्य था। वह सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे। उनकी वापसी को लेकर हमने काफी समय पहले इस बारे में चर्चा की थी। --------------------- नाथन की जगह मर्फी टीम में ऑस्ट्रेलिया ने खिलाफ शुक्रवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर शुरू होने वाले चौथे एशेज टेस्ट के लिए चोटिल नाथन लियोन की जगह टॉड मर्फी को टीम में शामिल किया है। मर्फी ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। उन्हें मंगलवार को घोषित 15 सदस्यीय टीम में मैट कुहनेमैन और कोरी रोकिचिओली पर प्राथमिकता दी गई है। स्टीव स्मिथ अस्वस्थ होने के कारण तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। अब उनके ठीक होने की उम्मीद है। कमिंस की अनुपस्थिति में वह एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। तेज गेंदबाज झाई रिचर्डसन टीम में वापस बुलाए जाने के बाद चार साल से अधिक समय में अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए दावेदार हैं। तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन चौका बचाने के लिए डाइव लगाते समय लियोन की हैमस्ट्रिंग में मोच आ गई। 38 वर्षीय लियोन अपने टेस्ट करियर में अधिकतर समय चोटों से मुक्त रहे। इससे पहले उन्हें एक बार 2023 में पिंडली की चोट के कारण एशेज टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा था। इंग्लैंड में खेली गई इस सीरीज में लियोन के चोटिल होने के बाद मर्फी ने दो टेस्ट खेले थे, जिसमें उन्होंने ओवल में छह विकेट लिए थे।