खेल : कमिंस के 17 अप्रैल को वापस आने की उम्मीद
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कमिंस के 17 अप्रैल को वापस आने की उम्मीद हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज

कमिंस के 17 अप्रैल को वापस आने की उम्मीद हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज पैट कमिंस जल्द ही उनके आने वाले मैचों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस बुधवार को घर पर फिटनेस टेस्ट देंगे और अगर इसे पास कर लेते हैं तो उनके 17 अप्रैल को हैदराबाद वापस आने की उम्मीद है। सनराइजर्स अपना अगला मैच शुक्रवार (18 अप्रैल) को अपने घर में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगा। उनके टीम में लौटने से हैदराबाद नए गेंदबाजों प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के साथ जोरदार पेस अटैक उतार सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


