नेपाल में बस नदी में गिरने से 5 लोगों की मौत
काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही एक पैसेंजर बस मंगलवार सुबह तमाकोशी नदी में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। रामेछाप पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बस मालिक भी शामिल है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

काठमांडू, एजेंसी। सेंट्रल नेपाल में एक पैसेंजर बस के तमाकोशी नदी में गिरने से पांच लोगों की मौत और तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई। सूत्रों के अनुसार काठमांडू से ओखलढुंगा जा रही बस बागमती प्रांत के रामेछाप नगर में लिलौती के पास नदी में गिर गई। रामेछाप पुलिस इंस्पेक्टर राजन प्रसाद तिमिलसिना ने बताया कि मौके से पांच लोगों की लाशें मिली हैं, जिनमें एक बस मालिक की भी है। एक्सीडेंट वाली जगह पर मौजूद लोग, सुरक्षाकर्मी और रेस्क्यू टीम घायलों को निकालने में मदद कर रही हैं। अब तक तीन लोगों को बचाकर इलाज के लिए भेज दिया गया है।
बस में फंसे दूसरे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मामले की जांच चल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


