Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsParliament Discussion on National Anthem Vande Mataram and Voter List Reforms
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन्दे मातरम पर चर्चा की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन्दे मातरम पर चर्चा की करेंगे शुरुआत

संक्षेप:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को लोकसभा में राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम' पर चर्चा शुरू करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भी चर्चा होने की संभावना है। यह निर्णय सर्वदलीय बैठक के बाद लिया गया है।

Dec 05, 2025 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम पर संसद में चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री आठ दिसंबर को लोकसभा में राष्ट्रगीत पर चर्चा आरंभ करेंगे। वहीं, राज्यसभा में अगले दिन गृहमंत्री अमित शाह चर्चा की शुरुआत करेंगे। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में चर्चा शुरू करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी चर्चा में भाग लेंगे। अन्य केंद्रीय मंत्री भी दिनभर चलने वाली चर्चा में मौजूद रहेंगे। लोकसभा में इस चर्चा के दौरान अंतिम वक्ता भारतीय जनता पार्टी से हो सकता है। वहीं, राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह चर्चा की शुरुआत करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नेता सदन जेपी नड्डा भी चर्चा में भाग लेंगे। एसआईआर पर नौ और दस को होगी चर्चा देश के विभिन्न राज्यों में जारी मतदाता सूचियों के गहन विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भी संसद सत्र के दौरान चर्चा होनी है। जानकारी के अनुसार, एसआईआर पर लोकसभा में नौ या दस दिसंबर को चर्चा हो सकती है। इसके अगले दिन यानी दस या 11 दिसंबर को राज्यसभा में इस पर चर्चा की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि चर्चा का विषय सिर्फ एसआईआर नहीं, बल्कि चुनाव सुधार होगा। सर्वदलीय बैठक के बाद लिया गया निर्णय इन दोनों विषयों पर चर्चा कराने का फैसला एक सर्वदलीय बैठक के बाद लिया गया। इस निर्णय के बाद एसआईआर पर चर्चा कराने की विपक्ष की मांग के चलते दोनों सदनों में बनी हुई अड़चन समाप्त होने की उम्मीद है।