कला उत्सव में मैती की पेंटिंग्स बनीं आकर्षण
Mar 02, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
प्रसिद्ध कलाकार परेश मैती की कला प्रदर्शनी 'ल्यूमिनस टेरेन्स' नई दिल्ली में कला प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रही है। यह प्रदर्शनी 28 फरवरी से 10 मार्च तक सेंटर फॉर कंटेम्परेरी आर्ट में चल रही है। दर्शक इसे रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक निशुल्क देख सकते हैं।

नई दिल्ली, प्र. सं.। प्रसिद्ध कलाकार परेश मैती की कला प्रदर्शनी ल्यूमिनस टेरेन्स इन दिनों राजधानी में कला प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी है। 28 फरवरी से शुरू हुई यह प्रदर्शनी सेंटर फॉर कंटेम्परेरी आर्ट (सीसीए), बीकानेर हाउस में 10 मार्च तक चलेगी। दर्शक रोजाना सुबह 11 से शाम 7 बजे तक इसे निशुल्क देख सकते हैं। प्रदर्शनी में कलाकार की रंगों और रोशनी से भरी पेंटिंग्स प्रदर्शित हैं। इनमें प्रकृति, शहर और भावनाओं के अलग-अलग रूप नजर आते हैं। मैती की कृतियों की खासियत उनके जीवंत रंग और गहराई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



