पेंटागन में मचा हड़कंप, फर्जी निकला खतरनाक पदार्थ का अलर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वॉशिंगटन में पेंटागन में गुरुवार को वायु गुणवत्ता से जुड़ी संदिग्ध समस्या के कारण हड़कंप मच गया। कई क्षेत्रों को खाली कराया गया और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। हालांकि बाद में जांच में कोई खतरनाक पदार्थ नहीं मिला और मामला फर्जी साबित हुआ।

पेंटागन में मचा हड़कंप, फर्जी निकला खतरनाक पदार्थ का अलर्ट

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वायु गुणवत्ता से जुड़ी एक संदिग्ध समस्या के बाद इमारत के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया। खतरनाक पदार्थ की आशंका के चलते कई क्षेत्रों को खाली कराया गया और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए। विशेष हाजमैट टीम और आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा एजेंसियों ने प्रभावित हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद कर जांच शुरू की। हालांकि विस्तृत जांच और परीक्षण के बाद अधिकारियों को कोई खतरनाक पदार्थ नहीं मिला। बाद में अमेरिकी मीडिया सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पूरा मामला फर्जी निकला और किसी तरह का वास्तविक खतरा मौजूद नहीं था।

जांच में खतरे की पुष्टि नहीं होने के बाद पेंटागन में राहत की स्थिति बनी और सुरक्षा प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया जाने लगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।