राजस्थान: आईएसआई के लिए जासूसी के शक में एक हिरासत में

Jan 26, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- पाकिस्तानी महिला हैंडलर को महत्वपूर्व जानकारी भेजने का शक, जयपुर में पूछताछ कर रही एजेंसियां

राजस्थान: आईएसआई के लिए जासूसी के शक में एक हिरासत में

- पाकिस्तानी महिला हैंडलर को महत्वपूर्व जानकारी भेजने का शक जैसलमेर, एजेंसी। राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर से सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के शक में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध की पहचान झबराराम मेघवाल के रूप में हुई है, जो सीमावर्ती इलाके में एक ई-मित्र केंद्र चलाता है और कथित तौर पर एक पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में था। सीआईडी-इंटेलीजेंस की टीम उके पूछताछ के लिए जयपुर ले गईं। साथ ही, उसके मोबाइल फोन और कंप्यूटर सिस्टम को जब्त कर फोरेंसिक जांच की जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह बीते चार सालों से गांव में ई-मित्र केंद्र चला रहा था और कई सरकारी योजनाओं और दस्तावेजों तक उसकी पहुंच थी। - हैनी-ट्रैप होने का शक खुफिया सूत्रों के अनुसार, शक है कि वह हनी-ट्रैप था और उसने रणनीतिक महत्व की जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर को साझा की है। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने पैसे के बदले संवेदनशील जानकारी साझा की या दबाव या जबरदस्ती में ऐसा किया। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।