पाकिस्तान के गृहमंत्री फिर तेहरान पहुंचे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इस्लामाबाद, एजेंसी। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को फिर शुरू कराने के प्रयासों के बीच पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी बुधवार को एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार ईरान पहुंचे। नकवी तेहरान में ईरानी नेताओं से चर्चा करेंगे। पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिशों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

पाकिस्तान के गृहमंत्री फिर तेहरान पहुंचे

इस्लामाबाद, एजेंसी। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को फिर शुरू कराने के प्रयासों के बीच पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी बुधवार को एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार ईरान पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नकवी तेहरान में ईरानी नेताओं के साथ अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर चर्चा करेंगे। इस्लामाबाद वॉशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता की कोशिशों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ईरान के सरकारी मीडिया ने भी नकवी की यात्रा की पुष्टि की है। हालांकि पाकिस्तान सरकार की ओर से इस यात्रा पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पाकिस्तान अक्सर अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता से जुड़े कूटनीतिक प्रयासों पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने से बचता रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।