पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान पर
- पेट्रोल 458.41 रुपये और डीजल 520.35 रुपये प्रति लीटर इस्लामाबाद, एजेंसी।

- पेट्रोल 458.41 रुपये और डीजल 520.35 रुपये प्रति लीटर इस्लामाबाद, एजेंसी। अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के बीच पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान पर है।सरकार ने गुरुवार को घोषणा करते हुए पेट्रोल की कीमत में 137.23 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर इसे 321.17 रुपये से बढ़ाकर 458.41 रुपये (पाकिस्तानी) प्रति लीटर कर दिया। वहीं, डीजल की कीमत 184.49 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 335.86 रुपये से 520.35 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इसके अलावा मिट्टी तेल की कीमत में भी 34.08 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर इसे 457.80 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
ये नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। सरकार ने पेट्रोलियम लेवी में भी बदलाव किया है। पेट्रोल पर लेवी 105 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर लेवी 55 रुपये से घटाकर शून्य कर दी गई है, ताकि डीजल की कीमतों में वृद्धि को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सके।पेट्रोल की खपत में आठ फीसदी की वृद्धिपेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने इसे कठिन फैसला बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य सब्सिडी को केवल जरूरतमंद वर्गों तक सीमित रखना, वित्तीय अनुशासन बनाए रखना और आर्थिक स्थिरता को कायम रखना है। प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार खुर्रम शहजाद ने बताया कि पिछले महीने पेट्रोल की खपत में 8% और डीजल की खपत में 13% वृद्धि दर्ज की गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया था।सब्सिडी भी मिलेगीसरकार ने कुछ वर्गों को राहत देने के लिए सब्सिडी की भी घोषणा की है। मोटरसाइकिल चालकों को प्रति माह 20 लीटर तक 100 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी मिलेगी। छोटे किसानों को फसल कटाई के दौरान प्रति एकड़ 1,500 रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, इंटरसिटी और माल परिवहन के लिए भी 100 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी हर महीने समीक्षा होगी। ट्रक चालकों को 70,000 रुपये प्रति माह की सीधी सहायता मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


