Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPakistan-Indonesia Defense Deal Fighter Jets and Drones Negotiations Underway
विदेश: इंडोनेशिया को जेट और ड्रोन बेचेगा पाकिस्तान

विदेश: इंडोनेशिया को जेट और ड्रोन बेचेगा पाकिस्तान

संक्षेप:

- दोनों देशों के बीच हो रही बातचीत - जेएफ-17 जेट और ड्रोन की

Jan 12, 2026 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जकार्ता, एजेंसी। पाकिस्तान और इंडोनेशिया के बीच लड़ाकू जेट और ‘ड्रोन’ को लेकर रक्षा सौदा होने की संभावना है। दोनों देशों के बीच इसपर बातचीत हो रही है। इस संबंध में जानकारी रखने वाले तीन सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान वायुसेना प्रमुख से मुलाकात की। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय ने रक्षा मंत्री शफरी शमसोद्दीन और पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख जहीर अहमद बाबर सिद्धू के बीच हुई बैठक की पुष्टि की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल रिको रिकार्डो सिराइट ने बताया, ‘बैठक में रणनीतिक संवाद, रक्षा संस्थानों के बीच संचार को मजबूत करने और दीर्घकालिक रूप से विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के अवसरों सहित सामान्य रक्षा सहयोग संबंधों पर चर्चा पर ध्यान केंद्रित किया गया।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई देशों से रक्षा सौदा पाकिस्तान का रक्षा उद्योग कई देशों के साथ रक्षा खरीद समझौतों पर आगे बढ़ रहा है। इनमें लीबिया की नेशनल आर्मी और सूडान की सेना के साथ संभावित सौदे भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान और चीन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित जेएफ-17 जेट और ड्रोन की बिक्री पर यह बातचीत केंद्रित थी। इसमें 40 से अधिक जेएफ-17 जेट शामिल थे। इंडोनेशिया भी पाकिस्तान के शाहपर ड्रोन में रुचि रखता है। सूत्रों ने डिलीवरी की समय सीमा और प्रस्तावित सौदे की अवधि के बारे में किसी भी चर्चा की जानकारी साझा नहीं की। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।