खेल : खराब प्रदर्शन के लिए पाक ने खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना
खराब प्रदर्शन के लिए पाक ने खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना टी-20 विश्व कप इस्लामाबाद,

खराब प्रदर्शन के लिए पाक ने खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना टी-20 विश्व कप इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (लगभग 18,000 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में सुपर आठ चरण में टूर्नामेंट से बाहर हो गया और लगातार चौथी बार आईसीसी पुरुष टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया। पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। भारत से हार पर कार्रवाई : क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, जुर्माना अनुशासनात्मक कारणों से नहीं लगाया गया है, बल्कि खासतौर पर बोर्ड के अनुसार टूर्नामेंट में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए लगाया गया है।
ये जुर्माना ग्रुप चरण में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैच के तुरंत बाद लगाया गया था, जहां खराब प्रदर्शन के कारण 61 रन से हार मिली थी। हालांकि उन्हें बताया गया था कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचता है तो जुर्माना माफ किया जा सकता है। पाक टीम हालांकि सुपर आठ चरण में पहुंची लेकिन उसका न्यूजीलैंड से मैच धुल गया जबकि इंग्लैंड से टीम हार गई। फिर न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर बड़ी जीत के बाद पाक टीम श्रीलंका को हराने के बावजूद सेमीफाइनल का टिकट नहीं कटा सकी। पहले भी कड़े कदम उठाए : पीसीबी ने पहले भी खिलाड़ियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। हालांकि पहले भी अनुशासनात्मक रूप से उन पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। वैसे मौजूदा प्रबंधन के पास बड़े टूर्नामेंट में निराशा के बाद सजा देने का यह तरीका है। पांच महीने पहले, एशिया कप फाइनल में भारत से मिली करीबी हार के बाद, पीसीबी ने खिलाड़ियों को दिए गए सभी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया था जिससे वे सर्दियों में विदेशी टी-20 लीग में नहीं जा सके। हालांकि यह निलंबन जल्द ही हटा लिया गया क्योंकि कुछ शीर्ष खिलाड़ी बीबीएल के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


