पेज 1 अपडेट....भारत से टी-20 विश्व कप मैच खेलेगा पाकिस्तान

Feb 10, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पाकिस्तान सरकार ने टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने श्रीलंका और बांग्लादेश से अनुरोध मानते हुए यह निर्णय लिया। भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान से मैच खेलने का अनुरोध किया था।

पेज 1 अपडेट....भारत से टी-20 विश्व कप मैच खेलेगा पाकिस्तान

लाहौर, एजेंसी। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार देर रात टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार का अपना फैसला वापस ले लिया है। पाक सरकार के एक शीर्ष सूत्र ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका और बांग्लादेश ने इसके लिए तैयार किया। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो में 15 फरवरी को होना है। सूत्र ने बताया, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका और बांग्लादेश से फोन आया था और उन्होंने बहिष्कार का फैसला वापस लेने का उनका अनुरोध मान लिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने इससे पहले एक बयान जारी करके खेल के भले के लिए पाकिस्तान से यह मैच खेलने का अनुरोध किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद ही स्पष्ट हो गया था कि पाकिस्तान यह मैच खेलने जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने इससे पहले कहा था कि मामले पर औपचारिक फैसला अगले 24 घंटे में लिया जाएगा। पाक बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि मंगलवार या बुधवार तक इस पर अंतिम फैसला आ जाएगा। नकवी ने यहां एक प्रेस अमीनुल इस्लाम के साथ आईसीसी से बातचीत को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, हम अपने मेहमानों का सम्मान करते हैं और आईसीसी हमारे घर आई है तो हमने उन्हें पूरा सम्मान दिया। बांग्लादेश सही था तो हमें उसका साथ देना ही था। सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार पर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। इस बीच, आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा कि बीसीबी को विवाद निपटान समिति के पास जाने का अधिकार है। आईसीसी के मौजूदा नियमों के तहत यह अधिकार बरकरार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।