पाकिस्तान क्या कर्ज चुकाने के लिए अमेरिका का अपना होटल बेचेगा

Apr 07, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। यूएई ने 3.5 मिलियन डॉलर की उधारी की मांग की है और आईएमएफ का सात अरब डॉलर का कर्ज भी चुकाना है। इस दबाव के चलते पाकिस्तान न्यूयॉर्क में अपने होटल की बिक्री की योजना बना रहा है, जिससे बेहतर कीमत हासिल करने के लिए नवीनीकरण किया जाएगा।

पाकिस्तान क्या कर्ज चुकाने के लिए अमेरिका का अपना होटल बेचेगा

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच पाकिस्तान की आर्थिक मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। यूएई ने उससे अपनी उधारी वापस मांगनी शुरू कर दी है, जबकि आईएमएफ का सात अरब डॉलर का कर्ज भी जल्द चुकाना है। इस दबाव के चलते पाकिस्तान न्यूयॉर्क स्थित अपने होटल को बेचने की तैयारी में है। बेहतर कीमत पाने के लिए उसने इसके नवीनीकरण को लेकर अमेरिका के साथ समझौता किया है। मैनहटन में पाकिस्तान इंवेस्टमेंट लिमिटेड का करीब 100 वर्ष पुराना 19 मंजिला होटल पिछले साल से नवीनीकरण के अभाव में बंद पड़ा है। हाल में इसके पुनरुद्धार के लिए पाकिस्तान और अमेरिका के बीच करार हुआ है, जिस पर लगभग एक अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है।

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान होटल की बिक्री से पहले उसकी स्थिति सुधारकर अधिक कीमत हासिल करना चाहता है।वहीं, यूएई ने 3.5 मिलियन डॉलर के कर्ज की वापसी की मांग की है। पाकिस्तान ने इसे जल्द चुकाने की बात कही है, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए इसे लेकर संदेह बना हुआ है। ऐसे में होटल की संभावित बिक्री को ही एक प्रमुख विकल्प माना जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।