विदेश: पाकिस्तान में बीमार शेरों को दी गई दयामृत्यु

Feb 12, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ शेर और दो जिराफ को लाइलाज बीमारियों के कारण मारकर उनकी पीड़ा समाप्त कर दी गई। जानवरों की स्थिति की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया कि उन्हें दर्द से राहत देने के लिए euthanize करना जरूरी था। यह कदम पाकिस्तान के कानून के अनुसार भी सही है।

विदेश: पाकिस्तान में बीमार शेरों को दी गई दयामृत्यु

- लाइलाज बीमारी से पीड़ित थे ये वन्यजीव लाहौर, एजेंसी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ शेर और दो जिराफ को मारकर उनकी पीड़ा खत्म कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार, ये जानवर या तो लाइलाज बीमारियों से ग्रस्त थे या ऐसी हालत में थे जिनका इलाज संभव नहीं था। दर्द से बचाने के लिए सरकार ने बताया कि बीमार शेरों को अलग-अलग चिड़ियाघरों से लाहौर सफारी पार्क लाया गया था। डॉक्टरों और वन्यजीव विशेषज्ञों की समिति ने उनकी हालत की जांच की और तय किया कि उन्हें लंबे दर्द से बचाने के लिए यह कदम जरूरी है। वन्यजीव विभाग ने कहा कि दुनिया भर में ऐसे मामलों में, जब जानवर का इलाज संभव नहीं होता, तो उसे कष्ट से राहत देने के लिए ऐसा किया जाता है और यह पाकिस्तान के कानून में भी अनुमति है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।