विदेशः पाक ने सऊदी अरब में आठ हजार सैनिक और लड़ाकू जेट तैनात किएः रिपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पाकिस्तान ने सऊदी अरब में लगभग 8,000 सैनिक, एक फाइटर जेट स्क्वाड्रन और वायु रक्षा प्रणाली तैनात की है। यह तैनाती अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव के समय हुई है। इसमें 16 जेएफ-17 लड़ाकू विमान और दो ड्रोन स्क्वाड्रन शामिल हैं। यह बल पूरी तरह युद्ध-तैयार है और सऊदी अरब की रक्षा के लिए है।

विदेशः पाक ने सऊदी अरब में आठ हजार सैनिक और लड़ाकू जेट तैनात किएः रिपोर्ट

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान ने आपसी रक्षा समझौते के तहत सऊदी अरब में लगभग आठ हजार सैनिक, एक फाइटर जेट स्क्वाड्रन और वायु रक्षा प्रणाली तैनात किए हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। यह तैनाती ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में अमेरिका-इजरायल और ईरान के चलते तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पाकिस्तान इसमें मुख्य मध्यस्थ की भूमिका भी निभा रहा है। रिपोर्ट में तीन सुरक्षा अधिकारियों और दो सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस तैनाती में करीब 16 जेएफ-17 लड़ाकू विमान, दो ड्रोन स्क्वाड्रन और चीन निर्मित एचक्यू-9 वायु रक्षा प्रणाली शामिल है।

सभी उपकरणों का संचालन पाकिस्तानी कर्मियों द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसका वित्तपोषण सऊदी अरब कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह बल केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि पूरी तरह युद्ध-तैयार क्षमता वाला है, जिसका उद्देश्य आवश्यकता पड़ने पर सऊदी अरब की रक्षा करना है।कुछ रिपोर्टों में यह भी संकेत दिया गया है कि भविष्य में यह संख्या बढ़कर 80 हजार सैनिकों तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट में इस समझौते के तहत नौसैनिक तैनाती की भी संभावना जताई गई है। पाकिस्तानी सेना, विदेश मंत्रालय और सऊदी अरब के सरकारी मीडिया कार्यालय ने इस तैनाती पर कोई जवाब नहीं दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।