खेल : पाक से पार नहीं पा सका अमेरिका

Feb 10, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कोलंबो, एजेंसी। साहिबजादा फरहान की अर्धशतकीय पारी के बाद स्पिनरों के उम्दा प्रदर्शनसे पाकिस्तान ने मंगलवार को टी-20 विश्व कप में

खेल : पाक से पार नहीं पा सका अमेरिका

कोलंबो, एजेंसी। साहिबजादा फरहान की अर्धशतकीय पारी के बाद स्पिनरों के उम्दा प्रदर्शन से पाकिस्तान ने मंगलवार को टी-20 विश्व कप में अमेरिका को 32 रन से पराजित किया। लगातार दूसरी जीत के साथ पाक ने सुपर-8 का अपना दावा मजबूत कर लिया है। पाक ने इसके साथ ही पिछले विश्व कप में अमेरिका से ग्रुप चरण में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। पाकिस्तान के लिए ओपनर फरहान ने 73 रन की पारी खेली और बाबर आजम (46) के साथ तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी भी निभाई। इन दोनों के अलावा शादाब ने 30 और अयूब ने 19 रन बनाए।

इससे पाक ने नौ विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम आठ विकेट पर 158 रन ही बना पाई। उसके लिए शुभम रंजने ने 51, श्यान जहांगीर ने 49, मिलिंद ने 29 और गौस ने 13 रन का योगदान दिया। जहांगीर ने गौस के साथ पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। लेकिन स्पिनरों के आने से मैच का रुख बदल गया। नवाज की गेंद पर गौस डीप में सलमान आगा के हाथों कैच आउट हुए। टीम ने पावरप्ले खत्म होने तक एक विकेट पर 50 रन बना लिए थे। उसके बाद स्पिनरों ने उनके लिए सब कुछ मुश्किल कर दिया। अमेरिका के आठ में से सात विकेट स्पिन गेंदबाजों के नाम रहे। अमेरिका के बल्लेबाज पाकिस्तानी स्पिनरों के सामने बुरी तरह जूझते दिखे। जिससे टीम ने कप्तान मोनांक पटेल के विकेट गंवाने के साथ अगले चार ओवर में सिर्फ 18 रन जोड़े। जहांगीर भी जल्द ही आउट हो गए। रंजने और मिलिंद ने चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े लेकिन जरूरी रन-रेट इतना अधिक था कि कुछ तेज हिट लगाने के बाद भी उसे पूरा नहीं किया जा सका। पाकिस्तान के लिए तारिक ने तीन जबकि शादाब ने दो विकेट चटकाए। इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पाक टीम ने पांच ओवर में बिना किसी नुकसान के 54 रन बना लिए थे। शैडली ने छठे ओवर में पांच गेंद के अंदर अयूब और कप्तान सलमान आगा को आउट करके पाक को दोहरे झटके दिए। साथ ही उसकी रन गति पर लगाम लगा दी। टीम ने पावरप्ले में दो विकेट पर 56 रन बनाए। फरहान इच्छानुसार गेंदबाजों पर छक्के जड़ रहे थे। उन्होंने स्पिनर मिलिंद पर जबरदस्त छक्का लगाया। फरहान की फॉर्म ने बाबर को क्रीज पर जमने और सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पहली बार दूधिया रोशनी पर खेलने जाने पहले मैच में अपने शॉट्स खेलने का मौका दिया। बाबर ने अपना पहला छक्का लगाने में 20 गेंदें खेलीं। एक बार लय हासिल करने के बाद अच्छी फॉर्म में दिखे। उन्होंने क्रॉस-बैटेड शॉट्स का इस्तेमाल करके कुछ बाउंड्री लगाईं। बाबर ने 12वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत पर एक छक्का और दो चौके जड़े। इससे पाक का रन-रेट धीरे-धीरे 10 रन प्रति ओवर तक पहुंच गया। इस बीच फरहान ने 27 गेंद में विश्व कप का अपना पहला टी-20 का नौवां अर्धशतक पूरा किया। मोहसीन ने बाबर को अपनी फिरकी में फंसाकर उनकी पारी का अंत किया। मिलिंद ने डाइव करते हुए उनका खूबसूरत कैच लपका। इसके बाद फरहान भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और हरमीत की गेंद पर आउट हो गए। संजय कृष्णमूर्ति ने लांग ऑफ के पास भागते हुए उनका कैच लपका। ऑलराउंडर शादाब ने तेजी से रन जुटाए। उन्होंने कुछ जबरदस्त शॉट खेले। पर टीम ने अंतिम दो ओवर में पांच विकेट गंवा दिए। अमेरिका के लिए तेज गेंदबाज शैडली वान शाल्कविक लगातार दूसरे मैच में चार विकेट चटकाए। -----------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;