विदेश :  अफगानी नागरिक था इस्लामाबाद का आत्मघाती हमलावर

विदेश : अफगानी नागरिक था इस्लामाबाद का आत्मघाती हमलावर

संक्षेप:

- पाकिस्तान के गृहमंत्री ने किया दावा इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान ने गुरुवार को

Nov 13, 2025 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- पाकिस्तान के गृहमंत्री ने किया दावा इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया कि इस्लामाबाद में हुए घातक आत्मघाती हमले का हमलावर अफगानिस्तान का नागरिक था। देश की राजधानी में एक अदालत के पास मंगलवार को हुए इस धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई जख्मी हो गए थे। घटनास्थल का दौरा करने के बाद गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा, ‘हमने हमलावर का पता लगा लिया है। आत्मघाती हमलावर अफगान नागरिक था। इस्लामाबाद धमाके में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है।’ गृह मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि दक्षिण वजीरिस्तान के वाना कैडेट कॉलेज पर हुए हालिया आत्मघाती हमले में शामिल आतंकी भी अफगानिस्तान से थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार को हुए उस हमले में छह लोग घायल हुए थे। नकवी ने कहा कि इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। दो संदिग्ध गिरफ्तार गृह मंत्री ने कहा, ‘सरकार आतंकवादियों से बातचीत करने के पक्ष में नहीं है। हम उनसे बातचीत कैसे कर सकते हैं जब वे हम पर बम गिरा रहे हैं? यह संभव नहीं है।’ इस्लामाबाद हमले में शामिल दो अहम संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने हमले से पहले कई बार अदालत की रेकी की थी। सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आत्मघाती हमलावर को एक ऑनलाइन सर्विस के राइडर ने अदालत के पास 200 पाकिस्तानी रुपये के किराए पर छोड़ा था। हमलावर की गतिविधियों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।