ब्रिटेन ने भारत को वापस की 500 साल पुरानी मूर्ति

Mar 05, 2026 02:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के एशमोलियन म्यूजियम ने 16वीं सदी की कांसे की मूर्ति भारत को सौंप दी है। यह मूर्ति वैष्णव संत तिरुमंगई अलवर की है, जो लगभग 500 साल पुरानी है। यह मूर्ति तमिलनाडु के श्री सौंदरराजा पेरुमल मंदिर से है और इसे अब जल्द ही भारत भेजा जाएगा।

ब्रिटेन ने भारत को वापस की 500 साल पुरानी मूर्ति

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के मशहूर ‘एशमोलियन म्यूजियम’ ने 16वीं सदी की एक ऐतिहासिक कांसे की मूर्ति भारत को सौंप दी है। यह मूर्ति वैष्णव संत तिरुमंगई अलवर की है, जो लगभग 500 साल पुरानी है। क्यों खास है यह मूर्ति : यह अनमोल प्रतिमा मूल रूप से तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के थाडिकोम्बु में स्थित ‘श्री सौंदरराजा पेरुमल मंदिर’ की है। म्यूजियम ने इस मूर्ति को 1967 में एक नीलामी से खरीदा था। लंदन स्थित ‘इंडिया हाउस’ में आयोजित समारोह में इस मूर्ति को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। अब इसे जल्द ही तमिलनाडु वापस भेजा जाएगा।

म्यूजियम के इस कदम की सराहना की जा रही है, क्योंकि यह कलाकृतियों को उनके मूल देश वापस भेजने की वैश्विक कोशिशों का एक हिस्सा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।