ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीविदेश::: समझौता नहीं होने पर ब्रिटेन ब्रेग्जिट वार्ता से बाहर हो जाएगा

विदेश::: समझौता नहीं होने पर ब्रिटेन ब्रेग्जिट वार्ता से बाहर हो जाएगा

- ब्रेग्जिट के बाद की व्यापार वार्ता से पहले तेवर कड़े किए

विदेश::: समझौता नहीं होने पर ब्रिटेन ब्रेग्जिट वार्ता से बाहर हो जाएगा
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 07 Sep 2020 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

- ब्रेग्जिट के बाद की व्यापार वार्ता से पहले तेवर कड़े किए

- ब्रिटेन 31 जनवरी को यूरोपीय संघ से बाहर हो गया था

लंदन। एजेंसी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ के साथ ब्रेग्जिट के बाद की व्यापार वार्ता के चरण से पहले रविवार को सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन कुछ हफ्तों के भीतर वार्ता से बाहर हो सकता है। कोई सौदा नहीं होने की सूरत में बाहर होना ब्रिटेन के लिए अच्छा परिणाम देने वाला होगा।

15 अक्तूबर तक समझौता नहीं होने की सूरत में ब्रिटेन ब्रेग्जिट वार्ता से बाहर हो जाएगा। वार्ता में गतिरोध बने रहने के बीच जॉनसन ने कहा कि समझौता तभी संभव है जब यूरोपीय संघ के वार्ताकार अपनी मौजूदा स्थिति पर फिर से विचार करने के लिए तैयार हों। वहीं, ईयू ब्रिटेन पर गंभीरता से वार्ता में शामिल नहीं होने का आरोप लगा रहा है। ब्रिटेन 31 जनवरी को यूरोपीय संघ से बाहर हो गया था। इसमें अब बस 27 राष्ट्र बच गए हैं। साढ़े तीन साल पहले ब्रिटेन ने चार दशक की सदस्यता को समाप्त करने के पक्ष में मतदान किया था। इस राजनीतिक प्रस्थान के बाद एक आर्थिक विराम लगना है जब 11 महीने का पारगमन काल 31 दिसंबर को समाप्त होना है और ब्रिटेन ईयू के एकल बाजार और सीमा शुल्क संघ से हट जाएगा।

---

आर्थिक अवरोध लेकर आएगा नया साल

समझौते के बिना नया साल ब्रिटेन और उसके सबसे बड़े व्यापार साझेदार गुट के बीच शुल्क एवं अन्य आर्थिक अवरोध लेकर आएगा। जॉनसन ने कहा कि अगर ब्रिटेन ऑस्ट्रेलिया की तरह यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौता करता है तो देश भलीभांति समृद्ध हो सकता है। ब्रिटेन के मुख्य वार्ताकार डेविड फ्रॉस्ट और उनके समकक्ष मिशेल बार्नियर आठवें चरण की वार्ता के लिए मंगलवार को लंदन में मिलने वाले हैं। वार्ता में मुख्य मुद्दे यूरोपीय नौकाओं को ब्रिटेन के जलक्षेत्र में पहुंच देना और उद्योगों को राज्य सहायता देना शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें