ईरान पैकेज::ईरान में फंसे 70 से ज्यादा छात्र आज दिल्ली पहुंचेंगे
जम्मू और कश्मीर छात्र संघ ने बताया कि ईरान में फंसे 70 से ज्यादा भारतीय छात्र रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे। ये छात्र आर्मेनिया और दुबई होते हुए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। ये छात्र फ्लाई दुबई की फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं और ज्यादातर कश्मीर के छात्र हैं।

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू और कश्मीर छात्र संघ ने शनिवार को बताया कि ईरान में फंसे 70 से ज्यादा भारतीय छात्र रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे। ये छात्र आर्मेनिया और दुबई होते हुए रविवार सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले हैं।संघ के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने बताया कि ये छात्र फ्लाई दुबई की फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं। यह फ्लाइट ज्वार्टनोट्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई, जिसमें छात्रों के साथ-साथ अन्य तीर्थयात्री भी सवार हैं। विमान में सवार ज्यादातर यात्री कश्मीर के छात्र हैं, जो ईरान के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


