एआई और इनोवेशन के दौर में तार्किक सोच ही असली ताकत: उपराज्यपाल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में 26,649 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम होना चाहिए।

एआई और इनोवेशन के दौर में तार्किक सोच ही असली ताकत: उपराज्यपाल

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में 26 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की गई डिग्री -मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, विकसित भारत के ‘सारथी’ बनेंगे आज के युवानई दिल्ली। प्रमुख संवाददातागुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) के 18वें दीक्षांत समारोह में गुरुवार को 26 हजार से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्रों को डिग्री और पदक प्रदान किया।इस अवसर पर उपराज्यपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह केवल एक शैक्षणिक यात्रा का समापन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में हजारों नई यात्राओं का शुभारंभ है।

आज का युवा एक ऐसे दौर में कदम रख रहा है, जहां एआई और सस्टेनेबल इनोवेशन जैसी तकनीकें दुनिया को नया आकार दे रही हैं। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि छात्रों के वर्षों के कठिन परिश्रम, अटूट समर्पण और कड़े अनुशासन का प्रतिफल है।जीजीएसआईपीयू के पूर्वी कैंपस में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।उपराज्यपाल ने छात्रों से आह्वान करते हुए कहा कि इस बदलते दौर में आपकी शिक्षा केवल डिग्रियों और किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसमें भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप अनुकूलनशीलता, तार्किक सोच और इनोवेशन का साहस होना अनिवार्य है। गुरु गोबिंद सिंह जी की महान शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि ज्ञान न्याय और सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी शिक्षा को केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि न मानकर, इसे समाज और राष्ट्र के प्रति एक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली और भारत का भविष्य इन प्रतिभाशाली युवाओं के हाथों में सुरक्षित है, जो अपने साहस, उद्देश्य और समर्पण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज स्नातक हो रहे युवा ही ‘विकसित भारत’ के स्वप्न को साकार करने वाले वास्तविक सारथी हैं। आपकी प्रतिभा और सामर्थ्य ही देश को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग न केवल व्यक्तिगत प्रगति के लिए, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए भी करें।मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय द्वारा एआई, रोबॉटिक्स, डेटा साइंस और डिजाइन इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से अटल इन्क्यूबेशन सेंटर का उल्लेख करते हुए कहा कि 170 से अधिक स्टार्टअप्स को समर्थन देकर विश्वविद्यालय युवाओं को ‘जॉब सीकर’ के बजाय ‘जॉब क्रिएटर’ बना रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीयू के कुलपति प्रो.योगेश सिंह ने दीक्षांत भाषण में कहा कि डिग्री लेकर आप जा रहे हैं तो जीवन में कितनी भी मुश्किल हो लेकिन कभी आपको हार नहीं माननी है। सच के साथ रहे तो असंभव भी संभव हो जाएगा। जीवन में देने वाला बनिये लेने वाला नहीं और रोने वाला तो बिल्कुल नहीं।पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वालों में 70 फीसद महिलाएंदीक्षांत समारोह के दौरान कुल 26,649 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 22,932 स्नातक, 3,582 स्नातकोत्तर, 11 एमफिल और 124 पीएचडी डिग्रियां शामिल हैं। इस वर्ष की सबसे गौरवशाली उपलब्धि पीएचडी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में महिलाओं की 70 प्रतिशत भागीदारी रही। इसके अतिरिक्त, 76 गोल्ड मेडल और 6 मेमोरियल अवॉर्ड्स भी मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किए गए।कुलपति ने प्रस्तुत की रिपोर्टविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.महेश वर्मा ने विश्वविद्यालय द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने नए कोर्स शुरू करने, नरेला में मिली भूमि और अन्य उपलब्धियों की यहां चर्चा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां फिल्म मेकिंग और स्टोरी राइटिंग का कोर्स शुरू करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।