ईरान संघर्ष के बीच 17 हजार से ज्यादा नागरिक सुरक्षित लौटे: अमेरिका
ईरान संघर्ष के बीच, अमेरिका ने कहा है कि 28 फरवरी से अब तक 17,500 से अधिक अमेरिकी नागरिक वापस लौट चुके हैं। विदेश विभाग ने नागरिकों की निकासी और सहायता अभियान को तेज कर दिया है, जिसमें 8,500 नागरिक मंगलवार को ही वापस आए। करीब 6,500 नागरिकों को यात्रा सहायता भी प्रदान की गई है।

वॉशिंगटन, एजेंसी। ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका ने कहा कि 28 फरवरी से अब तक 17,500 से अधिक अमेरिकी नागरिक वापस लौट चुके हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने क्षेत्र से नागरिकों की निकासी और सहायता अभियान तेज कर दिया है। विदेश विभाग की ओर से जारी मीडिया नोट में सहायक सचिव डिलन जॉनसन ने बताया कि मंगलवार को ही 8,500 से अधिक अमेरिकी नागरिक वापस लौटे, जो हाल के हफ्तों में एक दिन में सबसे बड़ी वापसी में से एक है। विदेश विभाग ने कहा कि 24×7 टास्क फोर्स के जरिये विदेशों में फंसे करीब 6,500 अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षा सलाह और यात्रा सहायता दी गई है।
बयान में कहा गया है कि कई अमेरिकी नागरिक मध्य पूर्व से निकलकर यूरोप और एशिया के विभिन्न देशों में पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ लोग क्षेत्र छोड़ चुके हैं और अमेरिका लौटने के लिए ट्रांजिट में हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


