अठावले से मिले ओशो के अनुयायी, पुणे आश्रम की जांच की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिवंगत आध्यात्मिक गुरु आचार्य रजनीश के अनुयायियों के एक समूह ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात की और पुणे स्थित ओशो आश्रम के...

अठावले से मिले ओशो के अनुयायी, पुणे आश्रम की जांच की मांग

मुंबई। एजेंसी

दिवंगत आध्यात्मिक गुरु आचार्य रजनीश के अनुयायियों के एक समूह ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात की और पुणे स्थित ओशो आश्रम के कामकाज के बारे में शिकायतें की। रजनीश को उनके अनुयायी ओशो भी कहते हैं और उन्होंने पुणे के कोरेगांव पार्क में एक विशाल आश्रम स्थापित किया था।

मुंबई में बैठक के बाद जारी बयान में समूह ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से आश्रम प्रबंधन द्वारा लिए कुछ वित्तीय निर्णयों की जांच की मांग की। समूह ने दावा किया कि केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह उनकी मांगों पर गौर करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।